Bstc 2026

bstc 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां से जाने पूरी जानकारी

राजस्थान अध्यापक भर्ती के लिए पात्र 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के आवेदन शुरू हो चुके है, योग्य और इच्छुक छात्र अपना आवेदन जरूर करे। फॉर्म से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे – मोबाईल से फॉर्म कैसे भरे, फॉर्म का शुल्क, फॉर्म में आयु, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, फॉर्म का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ, बीएसटीसी सेलीबस डाउनलोड लिंक, फॉर्म अप्लाई करने की लिंक आदि जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

प्री डीएलएड 2026

राजस्थान प्री डीएलएड 2026- 27 के फॉर्म अबकी बार बहुत जल्दी शुरू कर दिए गए है क्योंकि पिछला सेसन लेट होने की वजह से इस वर्ष 2026- 27 में VMOU ( वर्धमान खुला विश्व विद्यालय) द्वारा तेजी से काम को शुरू कर दिया गया है जिसमें फॉर्म आज यानि 02 दिसम्बर 2025 को फॉर्म भरना शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 रखी गई है। दो वर्षीय डी. एल. एड सामान्य/ डी. एल. एड, संस्कृत दोनों में फॉर्म शुरू कर दिए गए है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
Instagram Page
Follow Now

फॉर्म भरने में योग्यता एवं पात्रता

राजस्थान प्री डीएलएड में फॉर्म भरने की योग्यता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वी पास होनी चाहिए, ओर न्यूनतम अंक निम्न टेबल में दर्शाए गए है। सभी केटेगरी वाइस अलग अलग निर्धारित की गई है।

केटेगरी न्यूनतम 12 वीं में अंक (प्रतिशत) में
सामान्य वर्ग50% अंक (12th में )
अनुसूची जाति और जनजाति 45% अंक (12th में)
ओ.बी.सी. (अ.पि.व./एस.बी. सी. / एम.बी.सी. / ई.डब्लू.एस45% अंक
विकलांगता ( 40% या फिर उससे अधिक विकलांगता)45% अंक
विधवा/ परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाएं45% अंक

नोट:- 1. आपको ऊपर दिए गए अपनी केटेगरी से 0.1% भी कम होगा तो आप फॉर्म के अयोग्य रह जाएंगे। अर्थात् आपके 44.99% होंगे तो भी आप फॉर्म नहीं भर सकती हो।

आयु की गणना

प्री डीएलएड के फॉर्म भरने की आयु गणना 01.01.2026 को 18 वर्ष होनी चाहिए ( परंतु विज्ञप्ति में न्यूनतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है इसलिए आप सभी आवेदन के पात्र हो) फॉर्म में की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

अभी 12th में है वो फॉर्म कैसे भरे

जो अभ्यर्थी अभी 12th में पढ़ रहे है और 2026 में उनका 12th pass होगा वह सब भी इस डिप्लोमा कोर्स के फॉर्म भरने के योग्य है वह अपना फॉर्म किस तरह से भरना है आइए आपको में बताता हु जब आप फॉर्म भरोगे ओर 12th के रोल नंबर डालने का ऑप्शन आएगा उसमें आपको अपएरिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद आपको रोल नंबर डालने का ऑप्शन अपने आप हट जाएगा फिर आप अपना फॉर्म को आगे के लिए प्रोसेस कर सकते हो।

मोबाइल से bstc का फॉर्म कैसे भरे?

  1. सबसे पहले आपको नीचे उपलब्ध करवाई लिंक पर क्लिक करना है
  2. फिर आप सीधे predeled2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाओगे।
  3. उसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी सुव्यवस्थित तरीके से भर देनी है। बिना किसी भी प्रकार की त्रुटि के।
  4. उसके बाद आपको आपका फोटो, सिग्नेचर, थंभ इंप्रेशन (अंगूठा निशान) तीनों को 100KB के अपलोड करने होंगे।
  5. उसके बाद आपको अन्य जो जानकारी मांगी वह सब डाल देनी है,
  6. फिर आप द्वारा भरी गई सभी जानकारी को एक बार पुनः चेक कर लेना है।
  7. उनके पश्चात अंतिम में फाइनल सबमिट कर देना है।
  8. अंतिम में आपको अपनी कैटिगरी के अनुसार फॉर्म फीस ऑनलाइन रूप से जमा करवानी होगी।

बीएसटीसी 2026 का परीक्षा पैटर्न

प्री-डी.एल.एड परीक्षा ऑफलाइन है, ओर इसमें 200 प्रश्न होते हैं। इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है, परीक्षा द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेजी) है, और प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारो को 3 अंक मिलते हैं।

भाग विषय प्रश्नों की संख्या अंक
राजस्थान सामान्य ज्ञान50150
मानसिक योग्यता 50150
शिक्षण अभिरुचि 50150
हिंदी/संस्कृत 3090
अंग्रेजी 2060
कुल मिला कर200 प्रश्न600 अंक

BSTC फॉर्म शुल्क क्या क्या है?

बीएसटीसी 2026 के सभी के लिए अलग अलग निर्धारित की गई है, बीएसटीसी सामान्य ओर संस्कृत पाठ्यक्रम के में किसी एक के लिए 450/- रूपये और दोनों के साथ पाठ्यक्रम के लिए 500/- शुल्क जमा करवाना होगा।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

प्री डीएलएड के परीक्षा फॉर्म हो चुके है अंतिम तिथि बहुत नजदीक आ चुकी है, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है इसके बाद फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ने के चांग बहुत कम है इसलिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर से पहले पहले फॉर्म को भरवा देवे।

घर बैठे bstc का फॉर्म भरवाएं

🔥📚 किसी भाई को घर बैठे bstc का फॉर्म भरना हो तो संपर्क करे।

Pre D.El.Ed. (BSTC) 2026 डॉक्यूमेंट

  1. दसवी मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. ⁠बैंक डायरी
  4. ⁠मूल निवास
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. थंब इंप्रेशन
  7. नया फोटो
  8. सिग्नेचर
    ( st,sc,obc,ews)
    नोट – 12th अध्यनरत के लिए मार्कशीट आवश्यक नहीं हे l

मोबाईल नंबर:- 7073994640

BSTC sallybus जारी

बीएसटीसी 2026 के अभ्यर्थियों के अध्ययन हेतु 2026 का नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है पाठ्यक्रम की pdf डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें आपको पाठ्यक्रम की pdf मिल जाएगी, फिर उसे आप प्रिंट भी करवा सकते हो।

अब तक कितने फॉर्म भरे जा चुके है

राजस्थान सामान्य एवं संस्कृत पाठ्यक्रम प्री डीएलएड 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए 02 दिसम्बर से फॉर्म शुरू हो चुके थे इसमें पिछली बार की तुलना में बहुत कम फॉर्म भरे गए थे पिछली बार करीब 5 लाख फॉर्म भरे गए थे लेकिन इस बार 30 दिसम्बर तक आवेदनकर्ताओ की संख्या 2 लाख 80 के करीब बताई जा रही है। 02 जनवरी 2026 तक फॉर्म की कुल संख्या बढ़कर 4.80 लाख हो चुकी है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
Instagram Page
Follow Now

Bstc फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी

राजस्थान 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स बीएसटीसी के आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी कर दी गई है, फॉर्म में कमी के कारण अंतिम तिथि में संशोधन करके अब 31 जनवरी 2026 को अंतिम तिथि राखी गई है इस वर्ष VMOU वर्धमान खुला विश्व विद्यालय द्वारा बहुत जल्द ही फॉर्म शुरू कर दिए गए थे इसी वजह से भी फॉर्म की डेट में वृद्धि की गई है। अब फॉर्म भरने में वंचित रहे अभ्यर्थी भी बीएसटीसी में फॉर्म को 31 जनवरी तक ऑनलाइन रूप से आवेदन कर सकते है। अंतिम तिथि में ओर बढ़ोतरी कर दी गई है अब फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन रूप से आप अंतिम आवेदन करवा सकते है घर बैठे bstc form भरवाने हेतु आप हमे संपर्क कर सकते है।

• प्री-डी एलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है अब फॉर्म फॉर्म की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 कर दी गई है। भी तक 5.58 लाख के लगभग फॉर्म भर चुके है, परीक्षा तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी और फॉर्म में संशोधन करने हेतु पोर्टल भी जल्दी ही खोल दिया जाएगा और उसकी डेट को भी बहुत जल्द बता दिया जाएगा।

IMPORTANT Dates 🗓️

सूचना तिथि1
फॉर्म भरने शुरू तिथि02.12.2025
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31.01.2026
नोटिफिकेशन जारी02.12.2025
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ोतरी 28 फरवरी 2026

IMPORTANT Links

जानकारी Links
फॉर्म लिंक Apply Now
नोटिफिकेशन देखे डाउनलोड करें
Sallybus जारीDownloade Now (Link 1)
DOWNLOAD (Link 2)

निष्कर्ष::-

  1. जो भी अभ्यर्थी फॉर्म भरने के योग्य है वह सब अंतिम तिथि से पूर्व फॉर्म को भरवा देवे।
  2. फॉर्म को भरवाते समय रहते बिना किसी त्रुटि के भरवाए ।
  3. अगर किसी कारण वश कोई त्रुटि रह जाती है तो चिंता नहीं करे फॉर्म संशोधन की तिथि आएगी।
  4. अंतिम तिथि का इंतजार न करे।
  5. फॉर्म स्वयं भरने समय अधिक ध्यान रख कर भरे।
  6. अभी 12th में पढ़ रहे अभ्यर्थियों को अपएरिंग के ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
  7. किसी को घर बैठे फॉर्म भरवाना हो तो हमसे संपर्क कर सकते हो नंबर ऊपर दिए हुए है।
  8. अब फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़कर 31 जनवरी 2026 कर दी गई है।

FAQ :-

Q.1 बीएसटीसी फॉर्म कब से शुरू होंगे?

Ans 02 दिसम्बर 2025 से।

Q.2 Bstc फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. 31 जनवरी 2026।

Q.3 Bstc 2026 के परीक्षा की संभाविक तारीख क्या है?

Ans. मार्च अप्रैल।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
Instagram Page
Follow Now

1 thought on “Bstc 2026”

Leave a Comment