प्रयोगशाला सहायक भर्ती
राजस्थान लेब अस्सिटेंट (प्रयोगशाला सहायक / कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त प्रत्यक्ष भर्ती-) भर्ती 2026 का अभ्यर्थियों को बहुत दिनों से इंतजार था, इस भर्ती की पहले परीक्षा तिथि नवंबर 2025 में घोषित की गई थी लेकिन ग्राम विकास अधिकारी VDO भर्ती को अब 2 नवंबर 2025 को आयोजित होगी इस कारण से अब लेब अस्सिटेंट भर्ती 2025 परीक्षा को 22 फरवरी 2026 को आयोजित होगी, इसमें भी संशोधन करके 9.05.2026 से 10.05.2026 तक ऑफलाइन से करवाई जाएगी। लेब अस्सिटेंट भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे – फॉर्म भरने की प्रक्रिया, फॉर्म भरने की योग्यता, फॉर्म कब से शुरू होंगे, भर्ती में आयु सीमा, फॉर्म भरने की लिंक, सेलीबस लिंक, फुल नोटिफिकेशन लिंक ओर आदि प्रकार की जानकारी आपको नीचे देखने को मिल जाएगी।

भर्ती के बारे में
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान बेरोजगार युवाओं की ओर ध्यान देते हुए राजस्थान प्रयोगशाला भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, पूरी जानकारी आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप उपलब्ध करवा दी गई है इसमें कुल 804 पदों पर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, प्रयोगशाला सहायक की फॉर्म शुरू तिथि 27 जनवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन रूप भरे जाएंगे, इसके बाद इसके फॉर्म में संशोधन का एक बार पुनः मौका दिया जाएगा, फिर आपके परिक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। प्रयोगशाला भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 दिनों तक ऑफलाइन से करवाया जाएगा जिसकी तिथि 09.05.2026 से 10.05.2026 तक करवाया जाएगा।
पदों का विवरण
राजस्थान प्रयोगशाला भर्ती 2026 में कुल पदो की संख्या 804 पद सृजन किए गए हैं जिसमें से 107 अनुसूचित क्षेत्र के लिए बाकी के 697 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए वर्गीकरण किए गया है। इसमें भूगोल विषय वाले के लिए कुल 117 पद सृजन किए गए है, पूरा विस्तृत विवरण आपको नीचे फोटो में देखने को मिल जाएगा अन्यथा आपको नीचे पूरा नोटिफिकेशन डाउनलोड को मिल जाएगा वह से डाउनलोड करके आप स्वयं पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हो।

योग्यताएं
राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है अब अभ्यर्थियों को पात्रता क्या क्या है यह पता नहीं चल रहा है आपको में स्पष्ट बता दूं कि फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होनी अनिवार्य है उसके बाद आपको CET (समान पात्रता परीक्षा) पास होना अनिवार्य नहीं है, आप यह फॉर्म बिना सीईटी के भी आवेदन कर सकते हो।
आयु गणना
राजस्थान प्रयोगशाला भर्ती 2026 के आयु गणना 1 जनवरी 2027 को 18 पूर्ण हो चुकी होनी चाहिए ओर अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती की अंतिम परीक्षा का आयोजन 01.01.2023 को करवाई गई थी इसके बाद कोई कोई परिक्षा का आयोजन नहीं करवाया गया था, इसलिए सभी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु की छूट प्रदान की गई है। ओर भी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे आपको पूरा नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है वहां डाउनलोड करके उसे ध्यान से पढ़ें।
आवेदन शुल्क
प्रयोगशाला सहायक / कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त प्रत्यक्ष भर्ती- 2026 का शुल्क कोई नहीं रखा गया है लेकिन आपकी sso id में एक बार अपनी कैटिगरी अनुसार एकबारिय शुल्क जमा करना जिसे OTR( One Time Ragistration) कहा जाता है अगर आपने यह शुल्क एक बार ऑनलाइन रूप से जमा करवा दिया है तो आपको दुबारा यह देना नहीं है, अगर आपने OTR नहीं करवा कर रखा हो तो नीचे दिए गए अपनी केटेगरी के अनुसार यह शुल्क जमा करवाना होगा।
| Category | शुल्क |
| सामान्य वर्ग | 600/- |
| क्रीमीलेयर OBC/ EWS वर्ग | 600/- |
| नॉन – क्रीमीलेयर OBC/EWS | 400/- |
| ST/Sc | 400/- |
| दिव्यांग जन | 400/- |
• नोट :- ऊपर दिया हुआ शुल्क का भुगतान आपको सिर्फ एक बार ही करना है यह भुगतान Net Benking,UPI, Credit card/Debit card के माध्यम से E मित्र पर ऑनलाइन रूप से जमा करवा सकते हो।
फॉर्म कैसे आवेदन करे मोबाईल से
- सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक Apply पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आप SSO के पोर्टल पर सीधे चले जाओगे।
- फिर आपको अपनी SSO id और password की मदद से वहां पर कैप्चा डाल कर login कर लेना है।
- अगर आपके SSo Id ओर password नहीं हो तो नई Sso बना लेनी है।
- अगर आप अपने Sso आईडी के पासवर्ड भूल चुके हो तो आपको नीचे की तरफ पासवर्ड forget का ऑप्शन दिखेगा उसकी मदद से आप नया पासवर्ड बना सकते हो।
- उसके बाद अपनी sso id से लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करना है।
- फिर आपको आपकी id में OTR नहीं किया होगा तो आपको OTR करना होगा उसके लिए आपको अपने नजदीकी ई मित्र वाले से संपर्क करना होगा।
- अगर otr किया होगा तो आपको सीधा Lab Assistant vacancy Apply का ऑप्शन दिखेगा। Apply बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको आपका फॉर्म खुल जाएगा फिर आपसे मांगी गई सभी जानकारी को सुव्यवस्थित तरीके से fill up करते हुए Save Next करते जाना है।
- फिर आपको फाइनल सबमिट करना , फाइनल submit करने से पहले आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी को पुनः मिला देना हैं और सबमिट कर देना है।
- आप इस तरह से अपना फॉर्म स्वयं भर सकते हो।
फॉर्म भरने में महत्वपूर्ण दस्तावेज
- SSO Id ओर password
- आधार कार्ड
- 10th मार्कशीट
- 12th की मार्कशीट
- कोई डिप्लोमा या अन्य कोर्स जो पूर्ण हो चुका है मार्कशीट
- स्वयं का मोबाईल नंबर ( चालू)
- स्वयं की Email id ( चालू)
- फोटो
- सिंगनेचर
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
प्रयोगशाला सहायक /कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त प्रत्यक्ष भर्ती- 2026 के आवेदन शुरू हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 को है स्पष्ट है कि अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पहले से निर्देश दे रखे है कि फॉर्म किसी भी कारण वश अंतिम तिथि में कोई बदलाव भी नहीं किया जाएगा।
अतः आपसे अनुरोध है कि अगर आप योग्य और इच्छुक है तो फॉर्म को समय रहते भरवा देवे।
IMPORTANT Dates
| महत्वपूर्ण सूचना | दिनांक |
| फॉर्म शुरू तिथि | 27.01.2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 25.02.2026 |
| परिक्षा का आयोजन | 09.05.2026 से 10.05.2026 तक |
महत्वपूर्ण लिंक
| महत्वपूर्ण सूचना | लिंक्स |
| फॉर्म लिंक | Apply |
| SSO Id खोले | क्लिक करे |
| नोटिफिकेशन | डाउनलोड करके देखे |
| सेलिबस देखे | डाउनलोड करे |
निष्कर्ष
- सभी से निवेदन है कि फॉर्म 27 जनवरी से शुरू हो चुके है समय रहते फॉर्म का आवेदन कर लेवे।
- फॉर्म को स्वयं भरने में जोखिम में अतः बिना जोखिम लिए ई मित्र के माध्यम से फॉर्म को भरवाते ओर उसे भरते समय फाइनल सबमिट से पहले ध्यान से देखकर सबमिट करवाए बिना देखे सबमिट ना करवाए।
- एक बार आपके फॉर्म में संशोधन करने का मौका दिया जाएगा
सामान्य प्रश्न उत्तर
Q.1 प्रयोगशाला भर्ती 2026 के फॉर्म कब से शुरू होंगे?
उत्तर 27 जनवरी 2026 से।
Q.2 प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के फॉर्म की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर . 25 फरवरी 2026 को।
Q.3 प्रयोगशाला भर्ती 2026 की परिक्षा तिथि क्या है?
उत्तर 09.05.2026 से 10.05.2026 तक